बरेली, अप्रैल 2 -- फोटो अजय 302, प्रो. अलोक श्रीवास्तव बरेली। भारतीय वनस्पति सोसायटी के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. अलोक श्रीवास्तव को सोसायटी का कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने उन्हें बधाई दी। यह उनका लगातार छठा कार्यकाल है। सोसायटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रो. श्रीवास्तव को दोबारा निर्वाचन पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...