धनबाद, नवम्बर 22 -- अलकडीहा। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के वरिष्ठ नेता व लोदना निवासी ललन पासवान के पिता राजेन्द्र पासवान की छठवीं बरसी शुक्रवार को लोदना श्रमिक कल्याण में मनाई गई। सर्वप्रथम स्व. राजेन्द्र की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद उनकी पत्नी पार्वती देवी, लोदना ओपी प्रभाारी गौरव कुमार ने अपने हाथों से क्षेत्र के पांच सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल व मिठाई का वितरण किया। मौके पर लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार, ललन पासवान,चिराग पासवान,अनिल पासवान, शत्रुध्न पासवान, सुरज, छोटु, नेहा, जॉनी पासवान,शिव पासवान, दीपक, रामलगन पासवान, शम्भु पासवान सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.