रिषिकेष, अप्रैल 30 -- गीता आश्रम में आश्रम के धर्म प्रचारक ब्रह्मलीन स्वामी संतोषानंद सरस्वती की छठी पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आश्रम में गीता पा़ठ हवन एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायक बाबा निरंजन देव ने भजनों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने ब्रह्मलीन स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें त्याग तपस्या एवं निरंतर साधना में जीवन व्यतीत करने वाला संत बताया। चंद्र मित्र शुक्ला, त्रिभुवन उपाध्याय आचार्य नितेश खंडूरी, आचार्य शिवम ढौंडियाल, गीता चैतन्य पंडित,अच्युत जोशी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डा. दीपक गुप्ता ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह भी पढ़ें- राम के वनवास जाने की कथा सुनाई इस दौरान सुलोचना लखानी, दीपांशु तिवारी, प्रेम प्रसाद, उदयराम, नीरज शास्त...