छठी पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए जापान के गठजोड़ में शामिल होगा भारत
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एक तरफ भारत राफेल विमानों की खरीद के जरिए वायुसेना की ताकत बढ़ा रहा है, वहीं भविष्य की सैन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में भी प्रयास कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि भारत जापान, इटली और ब्रिटेन के कंसोर्टियम में शामिल हो सकता है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पहले भारत फ्रांस के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। इसमें जर्मनी भी शामिल था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद यह कंसोर्टियम आगे नहीं बढ़ पाया है तथा फ्रांस और जर्मनी अलग हो गए हैं। इसके बाद भारत ने जापान वाले कंसोर्टियम की तरफ फोकस बढ़ाया है तथा इस बारे में जापान से लगातार बात हो रही है। संभावना है कि अगले कुछ महीनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.