हमीरपुर, मार्च 22 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम चंदौलीजार में शनिवार की रात छठी कार्यक्रम में बज रहे डीजे को बंद कराने की खुन्नस में सुबह शौच को जाते युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुलिस ने चार हमलावर को गिरफ्तार कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। चंदौलीजार गांव निवासी रामस्वरूप निषाद के यहां पर शनिवार की रात छठी कार्यक्रम था। इसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। देर रात तक डीजे बजाए जाने पर पड़ोसी कपिल यादव ने आपत्ति जताई और डीजे बंद करा दिया। इससे खुन्नस खाकर सुबह शौच को जाते समय सूरज निषाद, रामजी निषाद, मंजीत निषाद, अंकित निषाद ने कपिल को गांव के बाहर घेर लाठी-डंडे कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार...