बदायूं, अप्रैल 2 -- नगर के एसएलएम मॉडर्न स्कूल में बुधवार को विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें हाईएस्ट टॉपर कक्षा 6 में खुशी शंखधार ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने खुशी को सम्मानित किया। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता रजनीश शंखधार और परिवार के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...