छठी आवाज़ बैडमिंटन ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बुलंदशहर, मई 23 -- प्रीत विहार कॉलोनी पार्क स्थित वीरेंद्र सिंह सिरोही बैडमिंटन हॉल में आयोजित छठवीं आवाज़ बैडमिंटन ट्रॉफी 2026 का आगाज़ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चिराग़ गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि मणितोष शर्मा एवं सूरज चौहान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक अंडर-15 सी सिंगल्स वर्ग में आयुष्मान राघव और आदित्य नेहवाल ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालक अंडर-19 सिंगल्स वर्ग में रजत और आदित्य नेहवाल ने फाइनल में जगह बनाई। बालिका ओपन सिंगल्स वर्ग के फाइनल में अलका और पूजा आमने-सामने होंगी।आयोजकों के अनुसार बालक अंडर-19 डबल्स, मेन ओपन सिंगल्स, मेन ओपन डबल्स और मेन 35 प्लस डबल्स सहित अन्य मुकाबले देर रात तक खेले गए, जबकि शेष मैच रविवार सुबह आयोजित किए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.