चंदौली, अप्रैल 2 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तराखंड के रुड़की में 27 से 29 मार्च तक आयोजित 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट चैपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने तमिलनाडु को परास्त कर छठवीं बार जीत हासिल किया। इस टीम का हिस्सा चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत विशुनपुरा गांव निवासी आयुषी सिंह भी रहीं है।गुरुवार को अपने गांव पहुंची आयुषी का ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कहा कि विजेता उत्तर प्रदेश महिला टेनिस बाल क्रिकेट टीम की हिस्सा रही आयुषी सिंह ने न केवल अपना और अपने माता पिता का नाम रौशन किया, अपितु जिले का भी मान बढ़ाया है। आयुषी एवं उसके टीम की इस उपलब्धि को लेकर चंदौली टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार भारती का कहना है को बेटी बेटा में कोई अंतर नहीं होता। बस यह व्यक्ति के सोच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.