छठीं क्लास की छात्रा की पिटाई मामले में प्रधानाध्यापक पर आरोप तय
दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।छठीं क्लास की छात्रा की पिटाई मामले में प्रधानाध्यापक सह शिक्षक रणवीर मल्लाह पर आरोप तय हो चुका है। बीईईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष हेम्ब्रम को सौंप दिया है। डीएसई ने कहा कि प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आ चुका है। मुहर्रम होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई है। कार्यालय खुलने के बाद प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गुरुवार को पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देने पर प्रधानाध्यापक रणवीर मल्लाह ने छठीं क्लास की छात्रा अन्नू मुर्मू की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई के कारण वह जमीन पर मूर्छित होकर गिर पड़ी थी। परिजनों ने इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से इलाज के बाद छात्रा को अस्पताल से रिलीज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.