देवघर, जनवरी 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में 25 जनवरी की रात 11 बजे छठियारी कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में एक किशोरी के घायल होने के मामले में घायल किशोरी के पिता कन्हैया बैठा ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिय ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिक्र है कि कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान महिलाएं आंगन में नाच रही थी। उतने में मनोज कुमार यादव उर्फ मुनका यादव आंगन में घुस गया। महिलाओं को नाचते देख हो-हल्ला करने लगा। उसी दौरान आरोपी मनोज यादव ने कमर से पिस्टल निकाल लोगों की ओर तानते हुए फायरिंग शुरू कर दी। उस दौरान एक गोली उनकी बेटी सरस्वती कुमारी की छाती की ओर से गुजरी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई है। घटना के दौरान कन्हैया और परिवारजन मनोज यादव को पकड़ने दौड़े, लेकिन अंधेरे का फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.