धनबाद, मार्च 24 -- चैती छठ पूजा को लेकर सोमवार को कतरास थाना चौक समेत विभिन्न स्थानों पर पूजा सामग्री की दुकानों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। सूप, दौरा, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बाजार पूरी तरह छठ पूजा के रंग में रंगा नजर आया। देर शाम छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना की पूजा संपन्न की और प्रसाद ग्रहण किया। खरना के प्रसाद के रूप में खीर-रोटी एवं गुड़ से बने प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने भी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके लिए घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.