बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बेगूसराय। बैसाखी छठ पर्व के अवसर पर रविवार को शहर एवं आसपास के इलाकों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। व्रत रखने वाली महिलाओं ने दिनभर उपवास कर परिवार की खुशहाली, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य प्रसाद अर्पित किए गए। कई घरों एवं पूजा स्थलों पर विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किया। लोगों ने समाज में सुख-शांति, अच्छी फसल और परिवार की उन्नति की भी प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- बैसाखा छठ पर व्रतियों ने की पूजा-अर्चना बैसाखी छठ को लेकर दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा तथा घरों में पारंपरिक प्रसाद तैयार किए गए।

हिंदी...