गया, मार्च 23 -- चैती छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों का मेयर व अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। सोमवार की दोपहर नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संयुक्त रूप से घाटों का जायजा लिया। इस दौरान पिता महेश्वर घाट पर अस्थाई कुंड की चौड़ाई कम देखकर मेयर ने चौड़ाई दुगनी करने का निर्देश दिया। अस्थायी पुलिया पर संबंधित कर्मियों को कालीन बिछाने का निर्देश दिया। जहां देखी कमी, वहीं सुधार का दिया निर्देशजनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ब्राह्मणी घाट, बिंदेश्वरी घाट, सूर्यकुंड, केंदुई, और सूर्य पोखरा सहित अन्य प्रमुख घाटों का भी निरीक्षण किया। हर स्थान पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए जहां कमी दिखी...