बरेली, जुलाई 15 -- छह दिन चले ऑपरेशन साइ-वज्र के छठे दिन फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी जमशेद समेत 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन अपराधी झारखंड के हैं और दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से 66 से अधिक शिकायतें दर्ज थीं। आरोपियों के कब्जे से 26.49 लाख रुपये नकद, 47 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक पेटीएम स्कैनर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने यह अभियान छह दिन तक चलाया। इस दौरान 23 थानों में 41 मुकदमे दर्ज कर कुल 58 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- कई राज्यों में साइबर ठगी करने वाले म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश इन सभी के खिलाफ एनसीआरपी पर 150 से अधिक श...