लखनऊ, मार्च 16 -- काकोरी,(लखनऊ) संवाददाता। पारा स्थित हंसखेड़ा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन इमारत की छठवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बगलई गांव निवासी राजेंद्र कुमार (40) के रूप में हुई है। वह हंसखेड़ा में बन रही एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वह काम कर रहे थे, उसके सामने 19 मंजिला इमारत भी बन रही है और आसपास कई निर्माण कार्य चल रहे हैं।सोमवार सुबह रोज की तरह राजेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.