मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चैती छठ को लेकर घाटों पर तैयारी शुरू हो गई है। निगम की टीम नदी व तालाब से जुड़े घाटों पर साफ-सफाई में लगी है। बुधवार शाम नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीओ (पूर्वी) तुषार आनंद और एसडीओ (पश्चिमी) आकांक्षा आनंद ने तीन तालाबों का जायजा लिया। इनमें तीनपोखरिया, साहू पोखर और पड़ाव पोखर शामिल हैं।नगर आयुक्त ने व्रतियों की सुविधा के लिए चेजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही तमाम तैयारी को समय पर पूरा करने की हिदायत दी। घाटों पर व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पानी वाले भाग में बैरिकेडिंग भी होगी। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार, सफाई प्रभारी अजय कुमार व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.