जमुई, अप्रैल 13 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई थाना के छट्ठू धनाना गांव में आग लगने से लगभग 12 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल राख हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन और विभाग के कर्मचारी पहुंचे लेकिन आज की लपट इतनी तेज थी की खेत में लगी गेहूं की फसल देखते ही देखते जल गई। आसपास के कई गांव के लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि चंदवारा गांव के किसान ने अपने खेत में लगी फसल की कटाई मशीन से कराई थी। खेत में बचा परली में उनके द्वारा आग लगाया गया था। यह भी पढ़ें- चंदा केवटिया के बघार में लगी भीषण आग, गेहूं राख वही आज आगे के खेत में लगी फसल तक पहुंच गई और फसल जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- आग से गेहूं की 10 बीघा फसल जली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...