मथुरा, मार्च 22 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय अपने ब्रज प्रवास के तीसरे दिन शनिवार की सुबह वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना हुईं। उनको छटीकरा से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए गोवर्धन चौराहा से मथुरा-गोवर्धन मार्ग से उनका काफिला गुजरा। इस दौरान पुलिस ने छटीकरा से गोवर्धन चौराहे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन कुछ समय के लिए बंद कर दिया। राजमार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्दैत नजर आया। यही स्थिति गोवर्धन चौराहा से गोवर्धन दानघाटी मंदिर तक रही। पुलिस ने इस मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जाल बिछा रखा था। राष्ट्रपति के काफिले के यहां से गुजरने के बाद मार्गों पर आवाजाही शुरु हो सकी। सुबह का वक्त होने की वजह से पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुईं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौमुहां और छटीकरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.