मथुरा, मार्च 19 -- ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन तक प्रवास करेंगीं। गुरुवार शाम को वृंदावन में वाहनों का आवागमन भी बाधित रहेगा। ऐसे में विशेष रूप से छटीकरा से रमणरेती मार्ग से गुजरने वालों को असुविधा होगी। ठाकुर बांकेबिहारी समेत दूसरे मंदिरों में दर्शन को प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। कई बार सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। गौरतलब है कि छटीकरा रमणरेती मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन में प्रवेश करते हैं। इसी मार्ग पर राष्ट्रपति के ठहरने का रेडिसन होटल है। साथ ही उनके प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रेम मंदिर और कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है । जिसके चलते इस मार्ग से आने वाले हजारों श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.