मथुरा, दिसम्बर 9 -- थाना जैंत क्षेत्र में कई स्थानों पर हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग और पुलिस दोनों इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। सबसे बड़ा मामला गांव छटीकरा स्थित पुरानी जल निगम टंकी के पास का है। यहां कई हरे पेड़ों को जड़ से काट डाला गया है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक छटीकरा के सामने एक धुलाई केंद्र के निकट स्थित प्लॉट में भी प्लॉट मालिक द्वारा कई हरे पेड़ काट दिये गए, लेकिन वन विभाग ने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी तरह गांव मोरा में हरे पेड़ों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है, जिससे कई पेड़ जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा समय पर सूचना देने के बावजूद अधिकारी न तो मौके पर टीम भेजी और न ही किसी पर कार्रवाई की गई। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के क...