छटीकरा अंडरपास पर जलभराव से ग्रामीणों को राहत
मथुरा, मई 22 -- वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अंडरपास के नीचे सर्विस रोड पर लंबे समय से हो रहे जलभराव की समस्या का हाईवे की क्यूब फाउंडेशन संस्था ने अस्थायी समाधान करा दिया है। यहां लगातार पानी भरने से स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार सड़क पर पानी जमा होने से छोटे वाहन फंस जाते थे और आवागमन बाधित हो रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर क्यूब हाईवे कंपनी के साइड सुपरवाइजर दीपेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर कंपनी की टीम ने तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कर सर्विस रोड पर भरे पानी को हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों ने कंपनी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई थी। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.