संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विद्युत कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने छटनी और उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण सहित पूरे पावर सेक्टर में व्यापक एवं क्रांतिकारी सुधारों का उल्लेख करती है। जब सरकार स्वयं बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधारों की बात कर रही है, तो फिर ऊर्जा निगमों के निजीकरण की प्रक्रिया किस उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिससे कार्यस्थल का वातावरण प्रभावित हो रहा है। पुष्पेन्द्र भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया कि जब प्रदेश में पॉवर सेक्टर में व्यापक सुधार हो चुके हैं और व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है, तो पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.