मुजफ्फरपुर, मई 9 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शुक्रवार को घर पर टीन का चदरा चढ़ाने के दौरान छज्जा टूटने से गिरकर मजदूर राजेंद्र राम (45) जख्मी हो गया। उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। मजदूर अहियापुर का निवासी है। चचेरे भाई नागेंद्र राम ने बताया कि गांव में ही राजेंद्र घर पर टीन का चदरा चढ़ा रहा था, तभी छज्जा टूटने से वह जमीन पर गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...