छज्जा विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
दुमका, मई 18 -- हँसडीहा थाना क्षेत्र के हटीया रोड में छज्जा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता हेमा देवी ने हँसडीहा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में हेमा देवी ने बताया कि वह अपना नया मकान बनवा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी स्वर्गीय देवेन्द्र साह के घर का छज्जा उनकी जमीन की ओर निकला हुआ था। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में पड़ोसी परिवार से बात की थी। सहमति मिलने के बाद मजदूर लगाकर छज्जा हटवाया गया।
घटना का विवरण आरोप है कि इसी बात को लेकर शनिवार को निखिल कुमार एवं निकेश कुमार लोहे का रॉड और लाठी लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान हेमा देवी के माथे पर लोहे के रॉड से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। बीच-बचाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.