अमरोहा, जून 12 -- रहरा, संवाददाता। मकान का छज्जा निकालने को लेकर मारपीट में घायल किसान की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन गुरुवार शाम शव लेकर घर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अलीगढ़ मार्ग जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने जमकर हंगामा हुआ। शव अभी अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया है। मौके पर पुलिस तैनात है。 यह भी पढ़ें- छज्जा निकालने को लेकर मारपीट में घायल किसान की मौत, हंगामाघटनास्थल की जानकारी जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में बीती छह जून की देर शाम मकान का छज्जा निकालने को लेकर दिनेश व उसके पड़ोसी बलेश पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। मामले में बलेश, रामकेश व वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मारपीट म...