मैनपुरी, मार्च 27 -- करहल। थाना क्षेत्र के किशनी रोड निवासी रविंद्र कुमार पुत्र राजाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह अपना मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। शनिवार को छत बनाने के लिए शटरिंग का कार्य चल रहा था। तभी रामसेवक पुत्र मनीराम, नीरज व आशुतोष पुत्रगण रामसेवक, अलकेश पुत्र नीरज, आशू पुत्र विनोद, रामू पुत्र रामप्रकाश आए और छज्जा निकालने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस दौरान उक्त लोगों ने उनके साथी पंकज पुत्र रांची लाल, प्रवीण पुत्र छोटेलाल निवासीगण ग्राम गंभीरा की कारें क्षतिग्रस्त कर दी और मारपीट कर दी। मारपीट से उनके शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...