छज्जा निकालने के विवाद में की हत्या के वांछित को भेजा जेल
बरेली, अगस्त 8 -- पुलिस ने गत दिनों छज्जा निकालने को लेकर हुए संघर्ष में ग्रामीण की हत्या के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। क्षेत्र के गांव जाम में गत 25 मई को पड़ोसियों में मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने लकड़ी की फंटियों से लक्ष्मण प्रसाद पुत्र ठाकुरदास पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय लक्ष्मण प्रसाद की मौत हो गई थी। मृतक के भाई कुंवरपाल ने इस मामले में महेंद्र, अनोखे, करन, हरजीत, राज रतन, धर्मपाल निवासी जाम के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था。
पुलिस कार्रवाई मामले की विवेचना कर रहे एसओ रवि कुमार ने पुलिस टीम के साथ चुरई चौराहे पर छापा मारकर गुरुवार को वांछित आरोपी अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू को गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.