औरंगाबाद, जून 10 -- गोह थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरेंद्र यादव की पुत्री चांदनी कुमारी के ऊपर घर की छत का छज्जा टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे खून से लथपथ अवस्था में इलाज के लिए गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. अभिनव चंद्र ने बताया कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी है और उसका सिर काफी फट गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...