संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उमरी खुर्द में एक मकान का छज्जा गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।ग्राम उमरी खुर्द में हरिश्चंद्र राजभर पुत्र परोही के यहां लड़की की शादी है। मंगलवार की शाम को बारात आने वाली थी। टेंट तथा इलेक्ट्रिशियन वाले घर को सजा रहे थे। इसी दौरान छत का छज्जा गिर गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को घर वाले तुरंत जिला अस्पताल ले गएो वहां पर कुसुम उर्फ राजमती (70) की की मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर एक अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम चार व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...