रायबरेली, जून 25 -- महाराजगंज। क्षेत्र के कुसुढी सागरपुर गांव निवासी धर्मराज का मकान बन रहा था। मकान बनते समय रस्सी उतारने के लिए पुराने छज्जे पर चढ़ी उनकी 19 वर्षीय पुत्री महिमा जर्जर छज्जे से अचानक नीचे आ गिर पड़ी। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटे आई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे युवती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...