छजलैट में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
मुरादाबाद, जून 13 -- छजलैट ब्लॉक के पास शनिवार दोपहर कार और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो दोस्तों में से एक को बाइक के पीछे आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जबकि साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरोहा निवासी आदिल ग्राम चंद नगर पिछले तीन वर्ष से छजलैट के एक अस्पताल में काम करता था। शनिवार की दोपहर को आदिल अपने दोस्त अनवर के साथ होटल पर खाना खाकर वापस आ रहा था,जैसे ही उसकी बाइक छजलैट ब्लॉक के सामने आई, सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आदिल रोड पर गिर गया जबकि अनवर बाइक के साथ साइड में गिरा। ठीक उसी समय बाइक के पीछे आ रहा ट्रक बेकाबू होकर आदिल को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। जिससे आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आदिल का पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.