मुरादाबाद, मई 21 -- थाना क्षेत्र के गांव की युवती दिल्ली में पढ़ती थी। युवती के पिता ने बताया पिछले दो वर्ष से वह वहीं पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 8 दिन पूर्व युवती के माता-पिता ने उसे घर आने को कहा, जिस पर उसने शादी कर लेने की बात कही। इसी से नाराज होकर युवती के माता-पिता ने छजलैट थाने में तहरीर देकर युवती के गायब होने की बात कही। थाना पुलिस ने युवती का नंबर लेकर लोकेशन ली और उसे नोएडा से थाने आने को कहा। देर शाम को युवती अपने पति व अन्य परिजनों के साथ थाने आ गई, जहां से उसने माता-पिता के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- थाने से प्रेमिका को साथ ले गए परिजन, प्रेमी ने एसएसपी से की शिकायत काफी समय तक हंगामा होने के बाद युवती के परिजनों ने उसे प्रेमी युवक के साथ जाने की अनुमति दे दी। युवती के माता-पिता ने बताया वह बालिग है, इसलिए अप...