मुरादाबाद, फरवरी 2 -- क्षेत्र में लगातार तेंदुए की दहशत बरकरार हैं। क्षेत्र के गांव पोटा निधि, मुंडाखेड़ी, सदुपुरा, शेखूपुर, संदलीपुर, सारी खजूर, संजरपुर सहित लगभग दो दर्जन गांवों में तेंदुए लगातार देखे जा रहे हैं। सोमवार की सुबह छजलैट के गांव मुंडाखेड़ी-सदुपुरा के बीच से जाने वाली चक रोड पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। चक रोड से गुजर रहे गंगासरण आदि ने बताया कि बारिश के बाद पंजों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। कई किसानों ने डर के कारण खेतों पर जाना ही बंद कर दिया है। इस क्षेत्र में नहर के पास पिछले वर्ष वन विभाग द्वारा तीन तेंदुओं को पकड़ा गया था। इसी क्षेत्र में शिमला निवासी संजीव की दो बछिया तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। इससे पहले भी इसी स्थान पर तेंदुए के पैरों के निशान देखे जा चुके हैं। क्षेत्र के लोगों में तेंदुओं का भारी खौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.