छजलैट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
मुरादाबाद, जून 21 -- थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुर कद्दीम में रविवार को रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की। सफलता न मिलने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष रमेश सेहरावत ने बताया युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें- छजलैट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.