मुरादाबाद, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर खालसा निवासी देवराज सिंह का खेत गांव से कुछ ही दूरी पर है। पीड़ित देवराज सिंह ने बताया, उन्होंने सुबह खेत पर जाकर देखा तो पता चला कि ट्यूबवेल पर बनी कोठरी की दीवार में चोरों ने कूमल लगा लिया। उन्होंने अंदर ताला खोल कर देखा, तो कोठरी के अंदर से केबल, पाना चाबी सहित कई हजार का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...