छजलैट में किसान के घर से भैंस चोरी
मुरादाबाद, जून 24 -- थाना क्षेत्र के गांव छज्जा नगला से मंगलवार की रात घर की दीवार काटकर चोर लाखों की भैंस चोरी कर ले गए। थाना क्षेत्र के गांव छज्जा नगला निवासी सुनील कुमार पुत्र गंगासरण का मकान गांव के बराबर में ही जंगल की तरफ बना हुआ है। किसान ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2:00 बजे उसकी आंख खुली तो उसने घर की दीवार कटी देखी। दीवार कटी देखकर उसने अपने पशु देखे तो उसमें से एक भैंस गायब थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण सुनील के घर आ गए और भैंस की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया दिन में उसकी भैंस को थाना क्षेत्र के गांव सागर के कुछ लोग खरीदने आए थे। बात न बनने पर वह वहां से चले गए। रात में किसी समय वही लोग भैंस को चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान की तहरीर पर थाना पुलिस ने बताए गए तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। देर शाम तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.