छजलैट में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
मुरादाबाद, मई 21 -- थाना क्षेत्र के गांव शीमला में बुधवार शाम को खेत पर सिंचाई करते से बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव शीमला निवासी मुखराम सिंह 75 वर्ष पुत्र हरदेव सिंह खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी समय लाइन से एक तार टूटकर नीचे गिर गया। जब मुखराम सिंह ने नीचे से तार उठाया और लाइन पर लगाया तभी दूसरा तार उनके हाथ पर गिर गया ,जिससे उन्हें करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे आनन-फानन में छजलैट के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सब का पंचनामा भर कर देर शाम को ही पोस्टमार्टम को भेज दिया। गुरुवार को शव मिलने के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.