मुरादाबाद, मार्च 12 -- क्षेत्र में मवेशियों की हालत दिन व दिन बिगड़ रही है ज्यादातर गांव में मवेशियों के पैरों में खुरपका रोग हो गया। कई पशुपालकों ने मवेशियों के उपचार के लिए डाक्टर बुलाए तो कई ने रोग पर रोकथाम को दवाइयां भी खरीदी। पशुपालकों ने विभाग से टीम बनाकर मवेशियों का उपचार करवाए जाने की मांग की है। दो माह पूर्व क्षेत्र के गांव में पशुपालन विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कराया। किसानों का कहना है टीकाकरण के बाद भी पशुओं में कोई सुधार नहीं आया। हालत यह है कि किसानों को अपने पशुओं को बचाने के लिए निजी डॉक्टर से इलाज करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस रोग से रोक को कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्र के पशु चिकित्सक अस्पताल में नजर नहीं आते। गुरुवार को अभय सिंह के मवेशियों को निजी चिकित्सक से दवाई दिलाई, साथ ह...