मुरादाबाद, मार्च 3 -- मंगलवार को क्षेत्र के दो गांव में तेंदुआ देखा गया, एक गांव में तीन दिन पूर्व तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बनाया था। क्षेत्र में तेंदुए की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है। थाना क्षेत्र के गांव समंदपुर निधि में तेंदुआ देखा गया, समंदपुर निवासी योगेश कुमार ने बताया उनके खेत पर गन्ना छील रहे मजदूरों ने गन्ने के खेत में तेज आहट सुनाई दी। पहले से ही क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है इसीलिए मजदूरों ने खेत के अंदर मिट्टी के डेले फेंके ,कुछ ही देर में तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर भगाता दिखाई दिया। तेंदुए को भागता देख मजदूर भी खेत से गांव भाग गए। पूरे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। उधर छजलैट के गांव निधि में बुधवार की सुबह सतवीर सिंह के ट्रैक्टर के आगे आ गया। उन्होंने तेंदुआ देख ट्रैक्टर रोक लिया लेकिन तेंदुआ कुछ देर रास्ते में खड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.