चंदौली, अप्रैल 21 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में चूहे और छछूंदरों से फैलने वाले जीवाणु जनित संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कृषि विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पहला चरण शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत जिले की कुल 589 ग्राम पंचायतों में चूहे और छछूंदरों के नियंत्रण के लिए कार्यक्रम और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि अभियान का लक्ष्य चूहे और छछूंदरों से फैलने वाले जीवाणु जनित संक्रामक रोगों जैसे स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देना है। जागरूकता गोष्ठियों और बैठकों के जरिए इन बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों और आम जनमानस से इस विशेष अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनने की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.