मुजफ्फर नगर, मई 4 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के छछरपुर गांव में रविवार को एक साथ तीन शवों के पहुंचने से कोहराम मच गया। शवों को देखते ही मृतक की पत्नी व बच्चों का बुरा हाल हो गया। तीनों का एक ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में एक साथ तीन जलती चिताओं को देखकर हर किसी की आखों में आसू नजर आएं। सड़क हादसे में हुई पिता, पत्नी और बेटे की मौत के बाद तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे थे। गांव छछरपुर निवासी किसान राजकुमार शनिवार को अपनी पत्नी महेन्द्री और बेटे सोनू के साथ बाइक से फलावदा में रहने वाले बीमार रिश्तेदार का हाल जानने निकला था। गांव से कुछ दूर जाने के बाद ईटों से भरी ट्रॉली की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक सोनू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.