नई दिल्ली, मई 23 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ सीजन से लगातार युवा खिलाड़ियों को अपना अनुभव शेयर करते हुए नजर आए हैं। कईयों को स्टार क्रिकेटर की सलाह से मदद भी मिली है। हाल ही में देवदत्त पडिक्कल ने कहा था कि कि अपने पहले आईपीएल सत्र में विराट कोहली के साथ पारी का आगाज करने से उन्हें पारी को संवारने की कला समझने में मदद मिली। वहीं लखऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने भी विराट कोहली से हुई बातचीत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि कोहली से उन्होंने मैच को खत्म करने की कला के बारे में बात की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मुकुल ने बताया कि कोहली ने उन्हें सलाह दी कि छक्के मारने से ही कोई महान बल्लेबाज नहीं बनता है, क्योंकि आज कई युवा खिलाड़ी ये कर सकते हैं। कोहली ने जोर देकर कहा कि सही स्किल है ...