नई दिल्ली, मार्च 25 -- आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 44 साल के दिग्गज बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के इंट्रा स्क्वॉड मैच में दमदार छक्का जड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस वीडियो में काफी ताकतवर शॉट लगाया है। उन्होंने यह शॉट सीएसके के ही गेंदबाज मुकेश चौधरी की गेंदबाजी पर लगाया है। यह भी पढ़ें- KKR ने ढूढ़ लिया हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, इंडिया के लिए खेल चुका है 3 फॉर्मेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की फैंस की विपरीत प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग तारीफ करने के बजाय ट्रोलिंग करने और चुनौती देने में लग गए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस तरह के गेंदबाजों को तो कोई भी छक्का मार सकता है। एक यूजर ने लिखा कि मुकेश जैसे गेंदबाजों को तो ...