छक्का मारने के चक्कर में कैसे आउट हुए वैभव सू्र्यवंशी, देखिए पूरा वीडियो, शतक से चूके
बेंगलुरु, अगस्त 31 -- युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को 81 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 92 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ मजबूत शुरुआत की। बेंगलुरू में खेले जा रहे इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केवल 42 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। वह धीरे-धीरे रिकॉर्ड की ओर नहीं बढ़े। बल्कि उन्होंने तूफानी अंदाज में इसे हासिल किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने मध्य क्षेत्र के गेंदबाजों के खिलाफ ड्राइव, हुक, स्वीप और हवा में ऊंचे शॉट खेले। यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में तिलक वर्मा ने जड़ा शतक, अपनी टीम को दिलाई जरूरी बढ़त, अभी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.