गया, अप्रैल 22 -- छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार देर शाम चौरीटांड़ स्थित लकड़ाही जंगल में संचालित तीन अवैध शराब भट्टी ध्वस्त कर दी। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में भारी मात्रा में देसी महुआ शराब, 1500 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। थानेदार शमशेर आलम ने बताया कि गैलन, ड्रम समेत अन्य उपकरणों को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि शराब भट्टी किसकी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित लोगों की पहचान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...