सराईकेला, सितम्बर 1 -- सरायकेला। सरायकेला में छऊ के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले संगीतज्ञ देवराज दुबे को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रतिष्ठित सतीश षाडंगी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। भुवनेश्वर स्थित गुरु कालू चरण महापात्र ओडिसी रिसर्च सेंटर में आयोजित साईं वननेस इंस्टीट्यूट के 13वें वार्षिक समारोह में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जगन्नाथ पुरी के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा के हाथों देवराज दुबे को यह सम्मान प्रदान किया गया। देवराज दुबे सरायकेला छऊ के दिग्गज व पद्मश्री स्वर्गीय पंडित गोपाल प्रसाद दुबे के छोटे भाई हैं। वर्तमान में वे पंडित दुबे की ओर से स्थापित संस्था त्रिनेत्र का कार्यभार पूरी निष्ठा से संभाल रहे हैं। सरायकेला स्थित त्रिनेत्र संस्था पिछल...