सराईकेला, अप्रैल 10 -- सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आगामी 11 से 13 अप्रैल, 2026 तक राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। डीसी नीतिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुनायत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था, अग्निशमन दल, चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। जिले के लिए प्रसिद्ध फूड आइटम्स और स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की पहचान और बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और आमजन को विविध सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। डीसी ने कहा कि छऊ महोत्सव में छऊ कलाकारों के साथ विभिन्न राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा, इंडियन आइडल के कलाकार प्रियंगशु दत्ता भी प्रस्तु...