सराईकेला, अप्रैल 14 -- सरायकेला, संवाददाता। राजकीय छऊ महोत्सव रात्रि जागरण व रंगारंग कार्यक्रम के बीच सोमवार देर रात एक खुशनुमा यादगार के समाप्त हो गया। इसके गवाह बने बिरसा मुंडा स्टेडियम में मौजूद हजारों कलाप्रेमी। तीन दिनी महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पूजन व मंगलाचरण के यात्रा घट के साथ शुरू हुआ।सर्वप्रथम सरायकेला राजकीय कला केंद्र के कलाकारों ने आरती नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। कलाकार गोपाल पटनायक, प्रदीप कवि, अविनाश कवि, कुना सामल, असित पटनायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हर पार्वती देवनारायण सिंह, नीरज पटनायक एवं प्रदीप बसा जैसे कलाकारों ने प्रस्तुत किया। कालिया दमन महिला कलाकार श्रेया कर, रात्रि नृत्य सुदीप, पंकज, अमन व सुमंत द्वारा प्रस्तुत किया गया।6 यह भी पढ़ें- राज पैलेस में छऊ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुत...