जमशेदपुर, मई 29 -- बोड़ाम प्रखंड के भूला सरकारी हाई स्कूल में शिक्षक निवारण महतो बच्चों को निशुल्क मानभूम छऊ नृत्य का प्रशिक्षण देकर शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। बच्चे स्कूल समय से पहले पहुंचकर और छुट्टी के बाद रुककर अभ्यास कर रहे हैं, जिससे विद्यालय में उपस्थिति भी बढ़ी है। जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने इस पहल की सराहना की है। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि निवारण महतो निजी खर्च से भी बच्चों के लिए सामग्री उपलब्ध कराते हैं। उनके कार्यों पर दूरदर्शन ने वेल डन इंडिया नामक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की है। यह भी पढ़ें- कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर बांधा समां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...