छऊ नृत्य झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान : मंत्री
चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत बड़ा लागिया गांव में रोजो पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुति ने रात भर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो नेत्री मोनिका बोयपाई उपस्थित थीं। मौके पर मंत्री ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान है। यह आयोजन पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखने और स्थानीय लोक कलाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर छऊ नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने मंत्री की सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की लोक कला व परंपराओं को नई पहचान मिल रही है। यह भी पढ़ें- छउ नृत्य झारखंड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.